फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसानोंं को भाजपा और सपा ने बनाया बेवकूफ : वीएम सिंह

विज्ञापन
पूरनपुर के गांव मोहनपुर के धार्मिक स्थल में समर्थकों के साथ किसान नेता वीएम सिंह।स्रोत:समर्थक
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों को ब्याज सहित भुगतान में भाजपा और सपा ने धोखा दिया है। मामला कोर्ट में है, जिसमें किसानों की जीत होगी और ब्याज सहित गन्ना मूल्य का भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन




वीएम सिंह ने मंगलवार को गांव मोहनपुर के एक धार्मिक स्थल में अपने समर्थक कुलविंदर सिंह के पिता के भोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। धार्मिक स्थल पहुंचे किसानों और उनके समर्थकों ने गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान न होने की जानकारी दी। कहा कि चीनी मिलें समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहीं हैं। देरी से भुगतान ब्याज सहित मिलना चाहिए। मगर ब्याज सहित भुगतान नहीं मिल रहा है।
श्री सिंह ने शीघ्र ही ब्याज सहित भुगतान को जीत होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की लड़ाई कोर्ट में छह साल से लड़ रहें हैं। गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान में भाजपा और सपा ने गन्ना किसानों को धोखा दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों का दो हजार करोड़ रुपये माफ करा दिया था। कोर्ट ने उनके आदेश काे बाद में खारिज कर दिया था। कोर्ट में अवमानना को लेकर गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ब्याज सहित गन्ना किसानों को भुगतान नहीं दिलाया। उनके बीमार होने पर सुप्रीम कोर्ट से स्टे करा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आखिर में उनकी ही जीत होने का भरोसा दिलाया। वीएम सिंह से मिलने वालों में हाजी रियाजतनूर खां, कुलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह छीना, मेवाराम मौर्य, अनीश खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें