ककराकला गन्ना सेंटर क्षेत्र के किसानों ने सेंटर को फरीदपुर चीनी मिल से जोड़ दिए जाने से क्षुब्ध होकर बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में गन्ना विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और समिति सचिव को ज्ञापन दिया।
अभी तक ककराकलां गन्ना सेंटर ललितहरि चीनी मिल पीलीभीत से संबद्ध था। इस पेराई सत्र में गन्ना विभाग ने इस गन्ना सेंटर को पीलीभीत चीनी मिल से हटाकर द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर से संबद्ध कर दिया है। इस मामले की जानकारी होते ही सेंटर से जुड़े तमाम किसानों ने बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में आकर गन्ना विभाग के इस निर्णय के विरोध में काफी हंगामा व प्रदर्शन किया। क्षुब्ध किसानों ने इस संबंध में डीसीओ के नाम संबोधित ज्ञापन सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण पाल, ब्रह्म पाल, श्रीपाल, नत्थू लाल, आनंद कुमार, सर्वेश कुमार, टोढ़ी लाल, छेदालाल, प्रेमपाल, देवेंद्र कुमार, राजबहादुर, लेखराज, बनवारी लाल, शिवदयाल, नंदराम, मानसिंह, गुड्डू, बबलू, श्याम दास, गौरव, प्रमोद, सचिन, ओमकार, पातीराम, नन्हे लाल, कुंवर सेन, मंगली प्रसाद और देवेंद्र कुमार समेत तमाम किसान शामिल थे। समिति सचिव ने बताया कि किसानों द्वारा दिया गया ज्ञापन डीसीओ को भेज दिया गया है।