फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलर्स व स्टाफ के भागने पर मिल और आढ़त सील

Wed, 02 Dec 2015 10:40 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद और चावल बिक्री में गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को देखकर राइस मिलर एवं एक आढ़ती स्टाफ सहित भाग गए। इस पर एसडीएम ने राइस मिल और आढ़त को सील करा दिया।
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर को सूचना मिली कि बिलसंडा की राइस मिल और आढ़तों पर अवैध धान खरीद के साथ ही टैक्स चोरी का चावल बाहर की मंडियों में भेजा जा रहा है। उनके निर्देश पर बुधवार को एसडीएम बीपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग एवं मंडी के अधिकारियों ने कस्बे की अमित इंडस्ट्रीज (राइस मिल) और बासु ट्रेडर्स (आढ़त) पर छापा मारा। अधिकारियों की टीम को देखकर दोनों फर्मों के मालिक और कर्मचारी भाग गए, जिससे चेकिंग नहीं हो सकी। मालिक एवं स्टाफ के फरार हो जाने पर एसडीएम के दोनों फर्मों को सील सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। दोनों फर्म के मालिकों को नोटिस भेजकर तलब किया जाएगा। निरीक्षण में डिप्टी आरएमओ सुरेश कुमार यादव, मंडी सचिव सुशील कुमार, एसएमआई उपेंद्र गंगवार, मंडी निरीक्षक रामऔतार और मंडी सहायक संजय सक्सेना शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि छापामार कार्यवाही की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें