पीलीभीत में सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में मौजूद पदाधिक
पीलीभीत। सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत में शनिवार को हुई वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में सदस्यों ने गांधी स्टेडियम मार्ग पर दुकानों के निर्माण की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। चालू वित्तीय वर्ष के बजट का अनुमोदन किया। बैठक में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए।
सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद सदस्यों को एजेंडा पढ़कर सुनाया गया। समिति की ओर से गांधी स्टेडियम मार्ग पर दुकानों के निर्माण का निर्णय लिया गया। सचिव की ओर से कार्रवाई बिंदुवार पढ़कर सुनाई गई, जिसकी सर्व सम्मति से पुष्टि की गई।
वर्तमान और पिछले वित्तीय सत्र के बजट का व्यय पढ़कर सुनाया गया। इसके अलावा वार्षिक संतुलन पत्र भी सदस्यों को पढ़कर सुनाया गया। समिति की बाउंड्रीवॉल ऊंची कराने के साथ प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।