फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहलाकर ले जाई गई किशोरी से हुआ था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एक गांव से 15 दिन पहले बहलाकर ले जाई गई बरामद किशोरी से दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

किशोरी को बहलाकर ले जाने की घटना एक गांव में 15 नवंबर की रात को हुई थी। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि रात में परिजनों के सो जाने पर क्षेत्र का ओमकार उसकी 14 वर्षीय पुत्री को ले गया था। आरोप था कि पुत्री घर में रखे 40 हजार रुपये और सोने के जेवरात भी साथ ले गई है। आरोपी का जैतराम और रंजीत ने भी सहयोग किया था।
अगले दिन जब जैतराम के घर पुत्री के बारे में जानकारी करने गए तो जैतराम और रंजीत ने उसे गालियां दीं। पुलिस ने 17 नवंबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 23 नवंबर को किशोरी को एक स्थान से बरामद किया था। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराए। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें