फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। युवक-युवती में मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों को दोनों का प्यार मंजूर न था। परिवार वालों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। मगर दोनों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और सोमवार को दोनों ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की बहन की शादी युवती के परिवार में हुई है। इसी नाते युवती और युवक की बहन में ननद और भाभी का रिश्ता है। बहन के घर अक्सर युवक जाता था। इससे युवक की युवती से भी बातें होती रहती थी। प्यार कब परवान चढ़ गया पता ही नहीं चला। जब पता चला तो दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें वादे कर लिए। परिवार वालों ने बंदिशें लगानी शुरू कर दीं। युवती का एक घर पीलीभीत शहर में भी है। सोमवार को भाई से अपने गांव जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद युवती का शव गजरौला से पहले एक निजी स्कूल परिसर में मिला। जबकि कुछ ही दूरी पर युवक का शव पड़ा मिला। दोनों ने प्रेम प्रसंग के बाद शादी नहीं होने के कारण जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गजरौला इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जहां जहर खाया, वहीं युवती का शव मिला था। जबकि युवक का शव कुछ दूरी पर मिला था। जांच में पता चला की युवक जहर खाने के बाद वहां से भाग रहा था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें