फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीमारी से परेशान महिला ने मंगलवार तड़के सुबह अपने दुपट्टे से बल्ली से फंदा लगा ली। महिला का शव लटका देखकर परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मुख्तयार कॉलोनी निवासी माधव मिस्त्री ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी अनीता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इससे वह परेशान रहती थीं। मंगलवार सुबह तड़के उनका शव दुपट्टे से कच्चे घर में लगी बल्ली से फंदे पर लटका मिला। महिला की मौत की खबर से मौके पर भीड़ लग गई। ससुराल वालों ने मायके वाले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि ससुराल वाले खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें