उपाधि कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत कॉलेज
पीलीभीत। विद्यार्थियों को रोजगार परक और अन्य कोर्स की जानकारी के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी स्वयं पोर्टल से खुद ही कोर्सों की जानकारी कर सकते हैं। इस पोर्टल से उन्हें कोर्स से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी।
पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को शहर के उपाधि महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने स्वयं पोर्टल के विषय में विस्तार से बताया। इसके साथ ही स्वयं पोर्टल के कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर विनय कुमार गर्ग व सहायक कोऑर्डिनेटर डॉ अनुपम पांडे ने ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया। इसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डॉ अनुपम पांडे, मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ राखी मिश्रा, डॉ दिवाकर सिंह, डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी जानकारियां दी। कार्यशाला में रौनक तिवारी, आकांक्षा, मुस्कान, अक्षरा, विकास आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद