फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़वाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर लेती युवती। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ स्प्रिंगडेल कॉलेज के डायरेक्टर हेमंत जगोता ने हस्ताक्षर करके किया। इस दौरान विद्यार्थियों मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के स्प्रिंगडेल कॉलेज में अभियान दोपहर में शुरू हुआ। इसमें 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान का संकल्प लिया गया। मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान ने समाज के विभिन्न लोगों को जोड़ा। हस्ताक्षर के साथ यहां सेल्फी प्वाइंट का भी क्रेज रहा, विद्यार्थियों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से शपथ ली। छात्राओं ने कहा कि मतदान करना हर जागरूक व जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। इससे मुंह मोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने इस अभियान की सराहना कर शपथ ली। यह भी कहा कि वह खुद सपरिवार मतदान करेंगे व आसपास के लोगों को प्रेरित व जागरूक करेंगे। मतदान मेरा कर्तव्य, मेरा अधिकार, उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव को मनाएं। मतदान में किसी तरह के प्रलोभन, डर, क्षेत्र जाति और धर्म आदि में न पड़कर योग्य प्रत्याशियों को मतदान करें। उन्होंने लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के इस अभियान को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें