पीलीभीत। जिला प्रशासन मतदान फीसद बढ़ाने के लिए तरह-तरह के तरीके भी अपना रहा है। मतदान करने वाले लोग शहर के छह होटलों में छूट पर खाना खा सकेंगे। वहीं पार्कों में भी प्रवेश निशुल्क रहेगा।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से छह होटलों की सूची जारी की गई है। मतदाता उंगली पर लगी स्याही दिखाकर यहां 10 से 25 फीसद छूट पर खाना खा सकेंगे। यह 23 फरवरी को ही मान्य होगा। वहीं शहर की नेहरू पार्क, एकता सरोवर पार्क, राजघाट पार्क में उन लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा जो वोट डालेंगे। वह उंगली पर लगी स्याही दिखाकर प्रवेश पा सकेंगे। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्देश जारी किए हैं।