फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया मॉडलों का प्रदर्शन

Sun, 02 Aug 2015 11:12 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रफुल्लचंद राय जयंती के अवसर पर लगी इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी ने शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थियोें ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। चयनित 17 मॉडल राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें जिले के चयनित विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी ने मॉडलों का निरीक्षण कर उनके बारे में जानकारी ली। अमरिया, पूरनपूर, मरौरी ब्लाकों के बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के बच्चों ने भी मॉडलों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों में ऊर्जा रूपांतरण, जल शोधन, प्रकाश, खाद्य पदार्थाें में अप मिश्रण, शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रफल्लुचंद्र राय के पद चिन्हों पर चलकर वैसी ही विद्यार्थी सोच विकसित करे। डीआईओएस जेके वर्मा ने आगामी सत्र में अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का अनुरोध किया। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि इनमें से चयनित 17 मॉडल राज्य स्तर प्रतिभाग करेंगे। प्रदर्शनी में ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, श्यामा कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, राम जानकी शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, रईस अहमद, रामऔतार, खेमकरन सिंह, ओम शर्मा, रचना सिंह, मिश्री लाल आदि लोगों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। मॉडलों का प्रदर्शन करने वालों में शिवानी, याचना, अर्जुन, वैभव, शिल्पी, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें