फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलवाकर निर्माण कराया ध्वस्त

विज्ञापन
शहर के बालेमियां मजार के करीब अवैध रूप से विकसित कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करती टीम। स्
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर मजिस्ट्रेट एवं विनियमित क्षेत्र में प्रशासन ने शहर के बालेमियां मजार के करीब अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को निर्माणाधीन अवैध ढांचों को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई एक भूमिधर द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने, अवैध प्लाटिंग करने व आसपास की भूमि को जबरन कॉलोनी में शामिल करने के प्रयासों का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, योगेश सुखानी ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुछ कॉलोनाइजर बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया था कि उनकी भूमि को भी अवैध रूप से प्रस्तावित कॉलोनी में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर धमकियां दी जा रही हैं।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन को यह भी अवगत कराया था कि संबंधित लोग आसपास की भूमि पर तेजी से निर्माण कार्य कर रहे हैं और बिना स्वीकृति प्लाटों की बिक्री की तैयारी में हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद विनियमित क्षेत्र की ओर से जांच कराई गई। जांच में बिना आवश्यक स्वीकृति के निर्माण कार्य और कॉलोनी विकास की गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर के निर्देश पर राजस्व, विनियमित क्षेत्र और पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

जेई विनयमित क्षेत्र कृणचंद्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पूर्व में नोटिस दी गई थी। जवाब संतोषजनक न मिलने पर अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें