फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली श्रीराम नवमी शोभायात्रा

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो न्यूरिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, स्वरूपों की आरती उतारी
श्रीराम नवमी के उलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह स्वरूपों की आरती उतारी गई। प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ठाकुद्वारा स्थित माधव मंदिर से दोपहर बाद प्रभु श्रीराम, सीता सहित कई देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। बैंड बाजे की धुन पर श्रद्धालु प्रभु का गुणगान करते और जयकारे लगाते चल रहे थे। ठाकुरद्वारा मोहल्ले से मोहल्ला मोहम्मद यार खां, महोफ रोड, बस स्टैंड, थाना, नई बस्ती होती हुई शोभायात्रा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे श्रीराम दरबार की झांकियों की आरती उतारी और प्रसाद ग्रहण किया। इसमें प्रमुख रूप से हरीश गुप्ता, हरद्वारीलाल, मुनीष राठौर, इंद्रजीत, मुन्नालाल, सोनू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें