फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों की तरफ भी ध्यान दें युवा : सिमरनजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत के घर आने के बाद जनपद में जगह-जगह उनके सम्मान में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर अमरिया क्षेत्र के ग्राम जगत में समारोह आयोजित कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम जगत में सिमरनजीत के बुआ फूफा के आवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां सिमरनजीत के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। पीलीभीत गन्ना सोसाइटी के चेयरमैन एवं गांव जगत निवासी सिमरनजीत सिंह के फूफा गुरुनाम सिंह, बुआ जगदीप कौर, काला सिंह, विश्राम सिंह, रामा सिंह, अमनदीप सिंह, मास्टर गुरेंदर सिंह आदि ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में पहुंचा हर व्यक्ति सिमरनजीत सिंह के साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब दिखाई दिया। उन्होंने भी किसी का दिल नहीं तोड़ा। सभी के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवा खेलों की तरफ अधिक से अधिक ध्यान दें। मझोला में निर्माणाधीन स्टेडियम सिमरनजीत के नाम पर रखे जाने की बात पर उन्होंने डीएम पुलकित खरे की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों का खेलों की ओर रुझान बढ़ेगा। यहां से भी अच्छे खिलाड़ी निकलकर आएंगे।
इधर बैंक आफ बड़ौदा मझोला में भी सिमरनजीत का सम्मान समारोह किया गया। बैंक प्रबंधक दीपक सिंह राणा और विकास भवन स्थित बैंक के प्रबंधक हरदेव सिंह राणा, स्टेशन रोड ब्रांच प्रबंधक मुनेंद्र कुमार, न्यूरिया बैंक शाखा के प्रबंधक मयंक शर्मा को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान बैंक के अंशुल कुमार, आलोक कुमार, ललित मोहन, अभिषेक, सुमित, रविंद्र विष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें