फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल रहमान को व्यक्तिगत चैंपियनशिप

Thu, 25 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन हुई बीकॉम के छात्रों की 800 मीटर दौड़ में अब्दुल रहमान प्रथम, तेजबहादुर द्वितीय और जगवीर सिंह तृतीय रहा। बीएड के छात्रों की 800 मीटर दौड़ में शाहिद प्रथम, शकील द्वितीय और धर्मेंद्र तृतीय रहा। बीएड के छात्रों की 400 मीटर दौड़ में शाहिद प्रथम, रवि शान द्वितीय और धर्मेंद्र तृतीय रहा। बीएड के छात्रों की 200 मीटर दौड़ में रवि शान प्रथम, शाहिद द्वितीय और परवेज तृतीय रहा। बीएड की छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में स्मृता प्रथम, हुमा बी द्वितीय और दीपा तृतीय रही।
विज्ञापन

कबड्डी और वॉलीबाल में बीकॉम की टीम प्रथम रही। छात्राओं की लंबी कूद में अब्दुल रहमान प्रथम, शाहिद द्वितीय और आमिर खान तृतीय रहा। रिले रेस में बीकॉम की टीम विजेता रही। समारोह में किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम एसके अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र अब्दुल रहमान ने तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रबंधक अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू ने विजयी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का संचालन कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह ने और आभार प्रदर्शन डायरेक्टर फईम सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें