फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कॉलेजों में प्रवक्ता समेत 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Thu, 17 Dec 2015 11:34 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने एसआरएम इंटर कॉलेज और एसकेजेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों कॉलेजों में प्रवक्ता समेत 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस जेके वर्मा ने गुरुवार को दोनों कॉलेजों की सफाई, अनुशासन, शिक्षण आदि व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने एसआरएम कॉलेज की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में विद्यार्थी प्रयोग करते मिले। भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में कोई भी विद्यार्थी प्रयोग करते नहीं मिला। इन दोनों प्रयोगशालाओं की स्थिति भी खराब मिली। डीआईओएस ने इस पर प्रधानाचार्य शरद चंद्र सक्सेना से नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एसआरएम इंटर कॉलेज में प्रवक्ता एसपी सिंह, गजेंद्र पाल, नईम खां, हरीश शर्मा, प्रधान लिपिक दीपक सैनी, अकरम, सीमा शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, नीरज कुमार और रामपाल और एसकेजेपी इंटर कॉलेज में लिपिक गौरव, राजवीर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामविलास और रेशमा देवी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने बताया कि अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें