फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार्ड कृष्णा में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

Thu, 17 Dec 2015 11:28 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
लार्ड कृष्णा स्कूल की दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स मीट का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया। विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट निकाला और स्कूल कैप्टन सौरभ राठौर ने मशाल लेकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। अंकित, आशा, तनिष्का, तान्या, अदिति, प्रभात आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोहा। खेलकूद प्रतियोगिता की श्रृंखला में प्री नर्सरी ए की सिंपल रेस में कुलवीर, आदित्य, फैज, फ्रॉग रेस में विशाल, आयुष, अंश, बैलून रेस में आदित्य, पलक, पूर्वी, प्री नर्सरी बी की फ्रूटरेस में मृत्युंजय, उत्कर्ष, मनदीप, टॉफी रेस में राशि, सुधांशु, अजय, स्लो रेस में पीयूष, नीलेश, उर्वशी, नर्सरी लोटस की सिम्पल रेस में नेहा, सृष्टि, परनीत ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा बैलून रेस में चंद्रभान, प्रकाश, प्रियांश, फ्रॉग रेस में आयुष, बलविंदर, गीतांजली, चेयर रेस में प्रीति, राहुल, तरून, केजी डेफोडिल की वॉक रेस में अंश, अराध्य, शियाली, बैलून रेस में शीतल, शिवानी, दक्ष, चेयर रेस में शिवम, हिमांशी, दीपक, सिम्पल रेस में राहुल, अमित, ऋचा, केजी लोटस की सिम्पल रेस में राखी, जितिन, रुद्राक्ष ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल में अन्य कक्षाओं के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रबंधक सनी दीक्षित, संरक्षक उमेश दीक्षित, सीमा दीक्षित, दीप्ति मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा, डॉ. केआर कांडपाल, लक्ष्मीकांत दीक्षित, टीटू चौहान, जितेंद्र छावड़ा, एसबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें