फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पांच साल के बच्चे समेत चार घायल

Sun, 24 May 2026 12:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में रविवार तड़के माधोटांडा मार्ग पर एक कार  को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। ये सभी लोग कार से सिद्ध बाबा मंदिर पर भंडारे में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
टक्कर से कार के उड़े परखच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा मार्ग पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास रविवार तड़के कार को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच वर्षीय बच्चा और तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


अमरिया थाना क्षेत्र के दियोरनिया निवासी महेश पुत्र घासीराम, उनका पुत्र हितेश (5 वर्ष), बसंतपुर निवासी भगवान दास पुत्र पूरनलाल और ताराचंद पुत्र रामकिशन कार से सिद्ध बाबा मंदिर पर भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। कार में गैस सिलिंडर समेत अन्य सामान भी रखा था। सुबह करीब पांच बजे माधोटांडा रोड पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास सामने से आ रही पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। 

चालक के हाथ-पैर में लगी गंभीर चोट 
हादसे में कार चालक महेश के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य लोग भी घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गजरौला क्षेत्र की रिछोला चौकी से हेड कांस्टेबल मोरपाल सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें