फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर दामाद ने ऋण पर ली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे युवक ने धोखाधड़ी कर अपनी सास से 1.20 लाख रुपये जमा कराकर कर्ज पर अपने नाम कार खरीद ली। कार एजेंसी के लोग किस्त का रुपया जमा न होने पर युवक की ससुराल पहुंचे। तब महिला को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मुजफ्फरनगर निवासी महिमा देवी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2017 में शाहजहांपुर के थाना खुदागंज के गांव चरखौला निवासी राहुल से की थी। राहुल दो साल से उसके घर ही रह रहा था। आरोप है कि राहुल ने धोखाधड़ी कर उसके गांव के पते से अपना आधार कार्ड बनवा लिया।
राहुल ने उनकी जमीन पर कर्ज में कार खरीदने और कार को किराये पर चलवाकर आमदनी की रकम उसे देने का वायदा किया। 1.20 लाख रुपये उससे कार एजेंसी पर नकद जमा कराए। साथ ही उसके खेत की फर्द लगाकर उसका अंगूठा लगवा दिया। आरोप है कि खरीदने के बाद राहुल कार लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद कार एजेंसी के लोगों ने उसके घर पहुंचकर राहुल पर अपने नाम कार खरीदने और गवाही में उनका अंगूठा लगवाने की जानकारी दी। कार एजेंसी के लोगों ने किस्त के रुपये जमा कराने का दवाब बनाया। तब उसने अपने दामाद पर धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर अब राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें