फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने वाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डायल-112 के प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने वाले सिपाही को एसपी दिनेश कुमार पी. ने निलंबित कर दिया है। अवकाश स्वीकृति को लेकर सिपाही ने गाली-गलौज कर धमकी दी थी। प्रभारी ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना के गांव फकीरापुर निवासी कांस्टेबल राजदीप सिंह की तैनाती डायल 112 में है।
विज्ञापन

23 जून को सिपाही ने अपने चाचा की मौत होने की बाद डायल 112 के प्रभारी रविंद्र कुमार को बताई थी। पांच दिन के अवकाश का पत्र कार्यालय में छोड़कर चला गया था। 24 जून को शुक्रवार होने के कारण अवकाश स्वीकृत नहीं हो पाया। इस पर प्रभारी ने दो दिन का अपने स्तर से अवकाश देने को कहा। सिपाही के मना करने पर अनुपस्थिति दर्ज करा दी गई। 25 जून को रात आठ बजकर 15 से आठ बजकर 42 मिनट तक कांस्टेबल ने अपने मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर व्हाटसअप मैसेज कर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी प्रभारी ने सदर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले को एसपी दिनेश कुमार पी ने गंभीरता से लेते हुए सिपाही राजदीप सिंह को निलंबित कर दिया है।
अवैध खनन में निलंबित एसआई की जांच शुरू
सदर कोतवाली क्षेत्र में नावकूड़ के पास शुक्रवार रात अवैध खनन मामले मेें निलंबित किए गए एसआई विनोद कुमार मामले की जांच एएसपी ने शुरू कर दी है। अवैध खनन की शिकायत किस ने एसपी को दी थी। एसपी ने सीओ को भेजकर जांच कराई। जांच में पुष्टि होने पर सीओ ने संबंधित एसआई समेत फोर्स, तहसीलदार और खनन अधिकारी को मौके पर बुलाकर दबिश दी। फोर्स ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली अपने कब्जे में ले लिए। एसआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अवैध खनन मामले में एसपी दिनेश कुमार पी. ने खकरा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार की लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया था। अब मामले की जांच एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को दी गई है।
विज्ञापन

डायल-112 के सिपाही राजदीप सिंह को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अवैध खनन के मामले में एएसपी को जांच सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार पी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें