फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसी माह शुरू होगा सड़क का काम

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता को दिए माधोटांडा मार्ग जल्द सही करने के निर्देश
वर्षों से जर्जर पड़ी पीलीभीत माधोटांडा के निर्माण के लिए धन स्वीकृति के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
पीलीभीत से माधोटांडा तक लगभग 32 किमी मार्ग का निर्माण करीब छह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हुआ था लेकिन घटिया निर्माण के चलते मार्ग जल्द उखड़ गया और वर्तमान में इस मार्ग पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना की अवधि समाप्त होने के बाद सड़क पुन: पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित हुई। इस पर पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने इसे हाट मिक्स से डबल रोड बनाने के लिए 44 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की पहल पर यह प्रस्ताव शासन ने होली से पूर्व मंजूर कर लिया था। माधोटांडा मार्ग के निर्माण को बजट स्वीकृत होने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए थे लेकिन लगभग एक माह बीतने के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हो सका है। शनिवार को डीएम मासूम अली सरवर ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी से इसकी जानकारी ली और काम शुरू न होने पाने पर नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने आगामी बारिश के सीजन को देखते हुए काम जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। इस पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें इसी माह लगभग 25 अप्रैल से काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंडी रोड को नहीं मिली बजट
नौगवां क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते वाहनों का आवागमन इस समय रामलीला मंडी रोड से हो रहा है। यह मार्ग भी काफी जर्जर है जिसके निर्माण के लिए डीएम ने पिछले दिनों मंडी उपनिदेशक को इसका निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर मंडी उपनिदेशक मनोज अग्रवाल ने एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है लेकिन अभी तक इसको मंजूरी नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें