एक दिन का वेतन काटा, रिपोर्ट सीएमओ को भेजी
सीएचसी के इंचार्ज मेडिकल ऑफीसर डॉ. मोहम्मद असलम के निरीक्षण मेें एक डॉक्टर समेत 11 संविदा कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। निरीक्षण रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।
सीएचसी में कर्मचारियों के लेट आने और समय से पहले अस्पताल से गायब होने की आदत में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने निरीक्षण में चिकित्सक सहित 11 कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले साढ़े आठ बजे और इसके बाद नौ बजे उपस्थित रजिस्टर चेक किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में संविदा चिकित्सक डॉ. टीएन सिंह, काउंसलर विकास अग्रवाल, सरोजनी, स्टाफ नर्स अंजलि, नीतू, मंजू, नाजिया, साधना, शिखा, फार्मेसिस्ट विष्णु, चंपा रानी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।