फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वेंडिंग जोन से छोटे व्यापारी संतुष्ट नहीं, सिर्फ 35 पंजीकरण

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदीना शाह में वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित की गई जगह। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में जाम और अस्थायी अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए शुरू हुए वेंडिंग जोन बनाने के प्रयास धरातल पर नहीं उतर पा रहे। ठेले व फड़ आदि लगाने वाले लोग भी पंजीकरण के लिए आगे नहीं आ पा रहे हैं। वेेंडिंग जोन की जगह को लेकर नाखुश छोटे व्यापारियों के पंजीकरण न कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शहर को जाम व अस्थायी अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने वेंडिंग जोन बनाने की योजना बनाई। इसके लिए शहर के मोहल्ला मदीनाशाह में नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया गया।
इसमें शहर के स्टेशन मार्ग के अलावा अन्य मुख्य मार्ग पर लगने वाले अस्थायी ठेले, दुकानें, फड़ वालों को वेडिंग जोन में शिफ्ट कराने की कवायद शुरू की गई। अस्थायी अतिक्रमण वाले व्यापारियों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया गया, लेकिन करीब 15 दिन बीतने के बाद भी पंजीकरण नाममात्र 35 ही हो सके। ऐसा तब है जबकि बाजार क्षेत्र में करीब 350 अस्थायी दुकान लगाने वाले व्यापारी हैं।
विज्ञापन

उधर, व्यापारी इस कवायद से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे उनका दशकों पुराने व्यापार पर फर्क पड़ेगा। स्थान बदलकर कहीं और दुकान लगाएंगे तो उनकी दैनिक आय कम हो जाएगी, परिवार के भरण पोषण में भी दिक्कतें आएंगी।

-व्यापारियों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी
पांच दशक से परिवार के सदस्यों द्वारा चावला चौराहे पर नाश्ता कॉर्नर लगाया जा रहा है। वेंडिंग जोन में कोई भी ग्राहक नाश्ता काॅर्नर पर नहीं आएगा। - मिंटू, चावला चौराहा


तीन दशक से ज्यादा समय चाय बेचते हुए हो गया है। आसपास क्षेत्र के बिक्री के अलावा ग्राहक खुद भी चाय पीने आते हैं। वेंडिंग जोन में ग्राहक नहीं जाएंगे। - भूरा भारती, चाय विक्रेता, हांडा मार्केट

वेंडिंग जोन में सभी अस्थायी दुकानदारों के लिए भूमि आवंटित की गई है। अब शहर में अस्थायी ठेले, दुकानदारों के नाम पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही वेंडिंग जोन स्थापित कर दिया जाएगा। -आशुतोष गुप्ता, ईओ प्रभारी नगर पालिका, एसडीएम सदर

शहर के मोहल्ला मदीना शाह में वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित की गई जगह। संवाद

शहर के मोहल्ला मदीना शाह में वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित की गई जगह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें