पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करने पर भड़के आरोपियों ने पीड़ित के घर हमला बोल दिया। परिजनों को मारा-पीटा और फायरिंग भी की। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कोचिंग जाते समय पड़ोस के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने इसका विरोध किया। दो दिन पहले जब उसका भाई दूसरे शहर से घर आया तो उसने आपबीती बताई। इस पर भाई ने आरोपी के परिजनों से शिकायत तो उन्होंने मारपीट की।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी। आरोप है कि मंगलवार शाम आरोपी और उसके परिजनों ने दरवाजे पर पहुंचकर लाठी-डंडों से मारपीट की। फायरिंग भी की। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।