पीलीभीत। एक जुलाई से सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने जा रही है। अपने जिले में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसी इकाइयों से जानकारी मांगी गई है जो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करती हैं।
देश भर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। जिले में भी तमाम चीजों में इस प्लास्टिक का उपयोग होता है। इससे जुड़ी इकाइयों से तीन दिन के अंदर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने सूचना मांगी है। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र सुनील कुमार त्रिपाठी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इससे सख्ती से बंद कराया जाएगा। जुलाई से कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल कोई इकाई सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं बना रही है लेकिन उपयोग खूब होता है। सभी इकाइयों से इसकी जानकारी तीन दिन के अंदर मांगी है।