बिलसंडा। नगर में श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या में भजनों पर श्याम भक्त जमकर नाचे। केक काटकर सभी के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
नगर के गल्ला मंडी में स्थित शिव मंदिर परिसर में श्याम जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। परिसर में मौजूद श्याम प्रेमियों ने श्याम बाबा पर आधारित भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर रजत श्याम गुप्ता, कुणाल गुप्ता, विनय मिश्रा, राजा श्याम गुप्ता, रोहित श्याम गुप्ता, करण सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद