फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में श्वेता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें नगर के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कर किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। इनमें चित्रकला प्रतियोगिता में बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा श्वेेता द्विवेदी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा नौ का छात्र पंकज शाक्य द्वितीय और आरडीएसएस इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा नौ के छात्र अर्पित गंगवार प्रथम, बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के कक्षा 11 की छात्रा हनी सिंह द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा अंशिका गंगवार तृतीय रहीं। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा तृप्ति सक्सेना प्रथम, बालाजी गर्ल्स इंटर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा हंसी सिंह द्वितीय ओैर आरडीएसएस की कक्षा 10 की छात्रा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्रतियोगिता प्रमुख हरिशरण बाजपेई और सह प्रतियोगिता प्रमुख नवेंद्र कुमार की देखरेख में हुई प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सीमा कुमारी, मोहित रस्तोगी, मनीषा दुबे और संजीव कुशवाहा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें