फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पैच टेस्ट किट की कमी से त्वचा के मरीजों की जांच प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी बीमारियों की पहचान के लिए होने वाली पैच टेस्ट किट की इन दिनों कमी का असर मरीजों पर पड़ने लगा है। त्वचा विभाग में रोजाना करीब 200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन विभाग के पास महज 100 पैच टेस्ट किट ही बची हैं। ऐसे में किट की उपलब्धता कम होने से मरीजों को बिना टेस्ट के लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

पैच टेस्ट के जरिये त्वचा पर होने वाली एलर्जी और उसके संभावित कारणों की पहचान की जाती है। समय पर जांच नहीं होने से मरीजों को बीमारी का कारण पता करने और उचित उपचार शुरू कराने में देरी हो सकती है। जिला अस्पताल के त्वचा विभाग में भी कुछ दिनों पहले यह जांच शुरू हुई थी व पैच टेस्ट की किट उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन किट के अभाव से मरीजों को लौटना पड़ रहा है।
त्वचा विभाग के डॉक्टर शांतनु ने बताया कि पैच टेस्ट स्किन इंफेक्शन की जांच के लिए उपयोगी होता है। मरीज को बिना जांच के लौटने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें