फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार, उपकरण बरामद

Wed, 11 Mar 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। पुलिस ने बीआरसी अमरिया से चोरी हुए सामान को खरीदने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कंप्यूटर और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोर्ट में समर्पण करने वाले आरोपी कस्बा निवासी तस्लीम से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि चोरी का सामान उसने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नकटिया निवासी सत्यपाल वर्मा को बेचा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र स्थित वर्मा कंप्यूटर की दुकान पर छापा मारकर दुकानदार सत्यपाल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दुकान से चोरी के तीन टीएफटी, तीन कीबोर्ड, दो माउस और दो एचडीएमआई केबल बरामद की। पूछताछ में दुकानदार ने स्वीकार किया कि उसने यह सामान तस्लीम से 1500 रुपये में खरीदा था। यह सामान ब्लॉक संसाधन केंद्र अमरिया के कार्यालय से हुई चोरी से संबंधित है। चोरी की प्राथमिकी खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने 24 फरवरी को दर्ज कराई थी। आरोपी दुकानदार का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें