सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्त्रोत खेल विभाग
पीलीभीत। रविवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। फिट युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में जिलेभर से खिलाड़ियों ने भाग लिया, मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पहुंचकर युवाओं का हौसला बढ़ाकर पुरस्कार वितरित किए।
रविवार को शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में बीसलपुर, पूरनपुर, बरखेड़ा व पीलीभीत के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स व जूडो प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में शशांक प्रथम, इदरीश द्वितीय और सरफुद्दीन तृतीय रहे, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में पायल ने पहला स्थान प्राप्त किया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र व पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।