फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुलनगर में नहीं रुका कटान, तहसीलदार मौके पर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी का कटान राहुलनगर के समीप शुक्रवार को भी जारी रहा। तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर नदी के कटान की स्थिति देखी। बाढ़ खंड की ओर से बांस के कटर में मिट्टी से भरकर बोरे लगवाए। कटान न रुकने पर गांव के लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गांव राहुलनगर के समीप शारदा नदी कटान कर रही है। बुधवार शाम से शुरू कटान शुक्रवार को तेज हो गया। नदी गांव के समीप की जमीन काटकर बहा ले जा रही है। दूसरे छोर पर जंगल की जमीन नदी की बाढ़ में कट रही है। इसके चलते कुछ पेड़ भी नदी में बह गए। शुक्रवार को तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने गांव पहुंचकर कटान की स्थिति देखी। उन्होंने प्रधानपति को बुलाकर बाढ़ खंड की ओर से दिए गए बांम्बो कटर में मिट्टी भरवाकर कट्टे नदी किनारे डलवाने शुरू किए, ताकि भूकटान रोका जा सके। तहसीलदार ने बताया कि नदी गांव के समीप हल्का कटान कर रही है। कटान रोकने के लिए बांम्बो कटर लगवाना शुरू किया गया है। नदी दूसरे छोर पर जंगल की जमीन भी काट रही है। जंगल भूमि पर खड़े कई शीशम के पेड़ नदी में बहकर एक किनारे पर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें