फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू कराने समेत कई प्रस्ताव पारित

Sun, 01 Jun 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं अन्य अधिवक्ता। स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी के चार मंडलों से जुटे अधिवक्ताओं के सम्मेलन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू कराए जाने समेत 11 प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश लखनऊ के साथ सिविल बार एसोसिएशन के परिसर में मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 12 जनपदों से आए जिला व तहसील स्तरीय सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 11 प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन की अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक पांडेय व संचालन महामंत्री मोहन गिरी गोस्वामी ने किया। सम्मेलन में राज्य विधि आयोग में लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू कराने, अधिवक्ताओं के लिए व्यवस्थित चेंबर व पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था कराने, प्रदेश के समस्त न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें