पीलीभीत में मोहम्मद हनीफ अंसारी नाम के युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से भाजपा व हिंदू संगठन के लोग भड़क गए। शनिवार को मामले में विरोध जताने के बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आईटी एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भाजपा के नगर मंडल मंत्री दीप अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहम्मद हनीफ अंसारी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट की है। इसकी जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।