फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकान पर सामान लेने गई सात साल की मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंंघचाई। एक दुकान पर सामान लेने गई सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, दुकान पर बैठा 20 साल का एक युवक चाॅकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को स्कूल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद घर पहुंचकर बच्ची ने परिजन को जानकारी दी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घुंंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बच्ची गांव में स्थित एक मदरसे में पढ़ती है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे बच्ची गांव में स्थित एक दुकान से शाम में सामान लेने के लिए गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर युवक भी सामान ले रहा था। सामान लेने के बाद जैसे ही मासूम दुकान से घर के लिए चली। तभी युवक ने मासूम को रोक लिया। इसके बाद युवक मासूम को चाॅकलेट दिलाने का झांसा देकर गांव के बाहर स्थित स्कूल में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। जानकारी पर गुस्साए परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार मासूम को लेकर घुंंघचाई थाने पहुंचे और मामले की पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें