फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली-सितारगंज हाईवे पर पेड़ से टकराई निजी बस, सात यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

Wed, 30 Oct 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: हरिद्वार से लखीमपुर जा रही निजी बस मंगलवार की रात पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बरेली सितारगंज नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। बताया गया है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन

   
मंगलवार शाम हरिद्वार से एक निजी बस लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। रात करीब दो बजे बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरा नदी के पुल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। 

UP: नाग को मार डाला... एक घंटे बाद नागिन ने युवक की ली जान; विष इतना घातक था कि घर तक भी न पहुंच पाया गोविंदा
विज्ञापन


हादसे में बस के आगे वाले हिस्से में बैठे करीब सात यात्री घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर घायल एक व्यक्ति को बरेली रेफर कर दिया गया। अधिकांश घायल लखीमपुर खीरी जिले के हैं। ये लोग दिवाली पर घर जा रहे थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

यह हुए घायल 
हादसे में घायल हुए यात्रियों में निघासन निवासी विनोद, रणजीत कुमार, लौकुश, राम भागी, रंजीत, गोल्डी, युवराज, रंजीत पुत्र श्री राम शामिल हैं। सभी लखीमपुर खीरी जिले के हैं। इनमें से गोल्डी को बरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें