फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा, 80 लाख की कर चोरी पकड़ी

Tue, 29 Oct 2024 11:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में धनतेरस से पहले जीएसटी विभाग की टीम ने दो ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में दो जगहों से टैक्स चोरी पकड़ी गई। 
विज्ञापन
चौक बाजार में खड़ी अधिकारियों की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जीएसटी विभाग की टीम ने शहर के दो ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर सोमवार को छापा मारकर 80 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी है। दोनों जगह से करीब 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों को जब्त कर देर रात तक जांच-पड़ताल जारी रही। इस दौरान कार्रवाई के चलते पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


छापे की कार्रवाई के लिए बरेली से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की 14 सदस्यीय टीम शाम चार बजे शहर के सराफा बाजार पहुंची। यहां टीम ने दोनों ज्वैलर्स के शोरूम पर अभिलेख खंगाले और विक्रय और क्रय से संबंधित रिकॉर्ड को गहनता से देखा।

कच्चे बिल पर की जा रही थी बिक्री 
टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही दुकानों पर कर की चोरी सामने आई है। कच्चे बिल पर माल की बिक्री की जा रही थी। पिछले वर्ष बिक्री के एवज में टैक्स भी नाममात्र का ही जमा किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

जांच में एक ज्वैलर्स के यहां 15.5 करोड़ की बिक्री पर 3000 रुपये टैक्स जमा होना पाया गया। इस पर टीम ने 14 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया। दूसरे प्रतिष्ठान पर 8.5 करोड़ की बिक्री पर एक लाख रुपये ही टैक्स जमा करने की बात सामने आई और उनसे 6 लाख रुपये जुर्माना जमा कराया गया।

खुद खरीदारी करके पकड़ा
छापे से पहले जीएसटी टीम के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर दोनों दुकानों से खुद खरीदारी की। इस दौरान दोनों जगह कच्चा बिल दिया गया। इसी बिल को जांच का आधार बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अन्य दुकानों से चले गए ग्राहक
छापे के दौरान पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास की अन्य दुकानों पर भी सन्नाटा पसर गया। खरीदार वापस चले गए। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आकर टीम की गतिविधियों को देखते रहे।

एसआईबी डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि दोनों ज्वैलर्स की दुकानों पर बिक्री में करीब 80 लाख रुपये की कर चोरी का मामला पकड़ में आया है। मौके पर मिले जेवरात के क्रय-विक्रय के प्रपत्र प्रदर्शित नहीं किये गए। अभिलेखों को जब्त करके कर प्रणाली के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें