फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सी विजिल एप बनेगा आम आदमी का हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा चुनाव में सी विजल एप आम आदमी के लिए हथियार साबित होगा। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत आयोग के सी विजिल एप पर की जा सकेगी। शिकायातें के निस्तारण के लिए उड़नदस्ते 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। उड़नदस्ते को 100 मिनट के भीत शिकायत का निस्तारण करेगा। उड़नदस्तों की लोकेशन जानने के लिए प्रत्येक वाहन पर जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसको लेकर निर्देश जारी किए थे। एप के माध्यम से मतदाता प्रत्याशियों के द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। आचार संहिता उल्लंघन के मामलों से निपटने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
इस तरह से कर सकते हैं एप का प्रयोग
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी देने के लिए फोटो या दो मिनट अवधि का वीडियो एप पर अपलोड कर सकते हैं। फोटो या वीडियो अपलोड होते ही उस जगह की लोकेशन भी पता चल जाएगी। अपलोड होने के बाद यूजर को एक यूनिक आईडी मिलेगी। जिसके जरिए मोबाइल पर ही फॉलोअप कर सकते हैं। शिकायत करने वाले यूजर की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड करें सी- विजिल एप
चुनाव आयोग का यह एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड में आप गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से इसे इंस्टाल कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाएगी। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है। आप अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं। आपको फोन नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद अपना नाम, पता, राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। जानकारियां देने के बाद आपको सत्यापन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें