पीलीभीत। आगामी कांवड़ यात्रा, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 29 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जारी किए आदेश में कहा कि बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस, जनसभा और प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर लाठी, डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र और चार इंच से अधिक फल वाले चाकू लेकर चलने या उनका प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों, दृष्टिबाधित एवं कमजोर व्यक्तियों के सहारे के डंडे व सिख समुदाय की कृपाण को छूट दी गई है। आदेश में बिना अनुमति लाउडस्पीकर, ड्रोन, तेज आवाज वाले पटाखों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक लगाई गई है। संवाद