फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने घंटा बजा कर मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के दौरान घंटा बजाकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि अनुदान होते हुए भी शिक्षकों को होली में वेतन नहीं मिला। नई पेंशन योजना के अंतर्गत खाते अपडेट कराने में जिला विद्यालय निरीक्षक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर काला दिवस मनाया गया। जिला मंत्री सतीश गंगवार में बताया कि यदि प्रदर्शन के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा।
प्रदर्शन यूपी बोर्ड परीक्षाओं को बाधित किए बिना किया गया है। इस मौके पर सतीश गंगवार, रोहताश कुमार, बृजनंदन, भारती, अरविंद मोहन समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें