फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के तहत दूसरे चरण में एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के 1400 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में अभियान चलाकर स्कूल से बाहर बच्चों को चिह्नित किया जाएगा और उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। इस बार कम नामांकन वाले विद्यालयों पर विशेष फोकस रहेगा। शिक्षकों को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने, अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने और अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, स्कूल प्रबंधन समितियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान के दौरान नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ नियमित उपस्थिति करने पर भी जोर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें