फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच दिन बाद खुले स्कूल, कम रही विद्यार्थियों की संख्या

विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय बिलगंवा में पढ़ते बच्चे।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दीपावली और अन्य त्योहारों को लेकर बेसिक स्कूलों में पांच दिन का अवकाश घोषित किया गया था। सोमवार को जब स्कूल खुले तो अधिकतर स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

दीपावली और अन्य पर्वों को देखते हुए 29 अक्तूबर के बाद से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। पांच दिनों में विद्यार्थियों ने जमकर पर्व का आनंद लिया। अवकाश के बाद सोमवार को जब स्कूल खुले तो वहां शिक्षक विद्यार्थियों के आने का इंतजार करते दिखे।
सोमवार को जिले के अधिकांश स्कूलों में छात्र संख्या काफी कम रही। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में तो संख्या पंजीकृत के सापेक्ष ठीक रही। देहात क्षेत्र के स्कूलों में संख्या काफी कम रही। कारण था कि मौजूदा समय में धान की कटाई हो रही है। ऐसे में गांव के बच्चे भी खेतों पर ही बने रहते है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि सोमवार को छात्र संख्या काफी कम रही। बच्चे धान की कटाई होने के कारण कम आए। हालांकि शिक्षकों ने सुबह के समय लोगों के घरों में जाकर बच्चों को भेजने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद भी संख्या नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें