कॉलेज के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार देर शाम शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ऊषा चौधरी व भारतीय श्री विद्या परिषद के मंत्री डॉ. शरदरेणु ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा मेधा देवल, चांदनी गोयल आदि ने समस्या एवं समाधान और ज्योति, गुंजन, छाया आदि ने ‘क्या होगा आने वाला कल’ नाटक का मंचन कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
निधि विश्वकर्मा, पूनम गंगवार, स्नेहा राठौर आदि ने कुमायुंनी नृत्य, पुरातन छात्रा श्रुति ने एकल नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन भी हुआ। जिसमें शिवानी शुक्ला, रितु गंगवार, किरन कुशवाहा आदि ने नारी शक्ति पर आधारित पंक्तियां सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। पूजा राना, आंचल जौहरी, साक्षी भारती आदि ने अंग्रेजी नाटक दि लिटिल ड्राप्स प्रस्तुत कर पानी के महत्व पर प्रकाश डाला।
दिव्यांशी, हिमांशी आदि ने पंजाबी नृत्य, अदिति शर्मा, खुशी गुप्ता, आदि ने कव्वाली, अनन्या तिवारी, मधु गंगवार आदि ने अभिनय गीत, निशा वर्मा, कनिष्का, मुस्कान वर्मा आदि ने रासलीला प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया गया।
व्यवस्थापिका अर्चना खंडेलवाल ने स्कूल की प्रगति के बारे में बताया। डॉ. ऊषा चौधरी, डॉ. शरदरेणु ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। अध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने आभार जताया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, रानी अग्रवाल, रामबाबू पाठक, करुणाशंकर शुक्ला, ओमप्रकाश गंगवार, मलिक, चिलावीपा के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा, डॉ. ज्ञानप्रकाश, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. सीबी मिश्रा आदि मौजूद रहे।