फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मेें बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 26 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में रविवार को 1369 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई। जिले में करीब 3.61 लाख बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा था। पोलियो की सफलता के लिए 175 ट्राजिस्ट बूथ, 92 हाईरिस्क एरिया के साथ 41 मोबाइल टीमें बनाई गई थी। 1369 बूथों की जिम्मेदारी 694 टीमों को दी गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने बूथ का शुभारंभ करते हुए कहा कि बूथ डे के अलावा पांच दिन तक चलने वाले डोर टू डोर वर्क के दौरान अभिभावक स्वास्थ्यकर्ताओं का सहयोग करें ताकि पोलियो के वायरस को दोबारा फैलने से रोका जा सके।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. पंकज जैन, डीएमसी यूनीसेफ फैजान खान, बीएमसी योगेंद्र मोहन, गुलनाज बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें