फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के 193 आउटसोर्सिंग कर्मियों का दो माह का वेतन अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जुलाई-अगस्त की राशि भी नहीं मिली, कार्यदायी संस्था ने वित्तीय संकट का हवाला दिया
विज्ञापन


पीलीभीत। पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में तैनात 193 आउटसोर्सिंग कर्मियों के सामने एक बार फिर वेतन का संकट खड़ा हो गया है।
रक्षाबंधन के दौरान एक माह का मानदेय मिलने के बाद जुलाई और अगस्त का भुगतान अटक गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। कार्यदायी संस्था बालाजी इंटरप्राइजेस की ओर से जारी पत्र में कॉलेज स्तर से फंड रोके जाने के कारण कंपनी के सामने वित्तीय संकट खड़ा होने की बात कही गई है।
रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले जून और जुलाई का वेतन नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया था। इससे मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी थीं। मामला बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में कार्यदायी संस्था को कर्मचारियों के भुगतान के लिए फंड जारी किया था। इसके बाद कर्मियों को एक माह का वेतन मिल सका।
विज्ञापन

अब दोबारा जुलाई और अगस्त का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों ने जब कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी की तो कंपनी की ओर से कॉलेज प्रशासन पर फंड जारी न करने का हवाला दिया गया। संस्था के निदेशक अमित मिश्रा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित मांगे गए सभी दस्तावेज कॉलेज को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों के भुगतान के लिए राशि जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अमित कुमार का कहना है कि कर्मचारियों का वेतन जल्द जारी कराया जाएगा। कर्मचारियों से संबंधित मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें