फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं की चोरी का खुलासा न होने पर संतों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धर्मस्थल की गोशाला से तीन गोवंशीय पशु चोरी होने के बाद एक का अवशेष मिलने के मामले में 24 घंटे बाद भी मामले का खुलासा न होने पर संतों ने नाराजगी जताई। उधर, पुलिस ने चोरी हुए एक गोवंश को लावारिश घूमते हुए बरामद कर लिया, जबकि बाकी एक की तलाश जारी है। अधिकारियों ने खुलासे तक पहुंचने के लिए पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम को भी लगाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाने के प्रयास किए। पुलिस टीम खुलासे के साथ ही संतों के विरोध को देखते हुए उनके मैनेजमेंट पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर चीनी मिल के पास ब्रह्मदेव बाबा स्थल की गोशाला से शनिवार रात तीन गोवंशीय पशु चोरी कर लिए गए थे। देर रात इसका पता लगने पर ग्रामीण जमा हुए और गोवंश की तलाश शुरू कर दी। रविवार तड़के सिमरिया-पंजाबा मार्ग पर एक गोवंश के अवशेष मिले तो मामला गोकशी की ओर मुड़ गया। आस-पास के संतों ने एकत्र होकर गोवंश हत्या का विरोध किया। पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की। अगले दिन पुलिस को एक गाय सिमरिया गांव के पास ही घूूमती मिल गई जबकि तीसरी गाय का पता अभी नहीं लगा है। सोमवार को टीम ने धर्मस्थल और जिस स्थान पर गोवंश के अवशेष मिले थे, दोनों जगह जाकर पड़ताल की।
आज तय करेंगे आंदोलन की रणनीति
ब्रहमदेव बाबा स्थल के महंत सियाराम स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस से बात की गई है। सोमवार रात तक खुलासा नहीं हुआ तो मंगलवार से आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

चोरी गए तीन गायों में से एक सोमवार को सिमरिया गांव में खेतों में घूमते मिल गई। रिपोर्ट दर्ज करके पूरे मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम भी छानबीन कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - एसके सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें