फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआर मुख्यालय पर अब हर व्यक्ति की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए टाइगर रिजर्व मुख्यालय के अधिकारी भी सतर्कता बरत रहा है। अब टाइगर रिजर्व के मुख्यालय पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रत्येक आगंतुक का पूरा विवरण, मोबाइल नंबर सहित रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यालय गेट पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सोमवार से शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सामाजिक दूरी का पालन करने और अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें