फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने घोष दिवस पर निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। आरएसएस के स्वामी एजूकेशनल स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय स्वराज स्वर संगम वर्ग में प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे स्वयं सेवकों ने मंगलवार को नगर में घोष दिवस और महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में प्रशिक्षण में सीखी गई कलाओं का प्रदर्शन करते हुए स्वयं सेवक चल रहे थे। जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पथ संचलन निकाला गया। कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन नगर के माधोटांडा रोड, स्टेशन चौराहा, स्टेशन रोड, कोतवाली के सामने से होता हुआ बाजार रोड होकर पुन: कॉलेज परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान अखिल भारतीय घोष प्रमुख रामचंद्र, विभाग कार्यवाह रवि मिश्रा, विभाग शारीरिक शिक्षा प्रमुख रवि प्रताप, विभाग प्रचारक चंदन, जिला प्रचारक अनुज, नगर प्रचारक अभिषेक, प्रांत घोष प्रमुख ललित, श्रीपाल शर्मा, अंशु गुप्ता, आशीष जौहरी, विष्णु वर्मा आदि स्वयं सेवक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें