लूट का माल बरामद
पुलिस की चार टीमों ने 24 घंटे में घटनाओं का खुलासा किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुलिया मिलान करने के बाद वेलाडांडी गांव निवासी जगन्नाथ उर्फ जग्गू, इसी गांव के राहुल गंगवार को गिरफ्तार किया। दोनों से लूटे गए कुंडल, 77 सौ रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। लूट का माल खरीदने वाले एक सुनार सौरभ वर्मा निवासी मोहल्ला दुबे बीसलपुर को लूट से संबंधित खरीदे गए कुंडल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटनाओं को स्वीकार करते हुए लूट बीसलपुर में बाराह पत्थर रोड पर छोटे चौराहे के पास बालाजी ज्वैलर्स को बेचे जाना स्वीकार किया।