फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिनदहाड़े 15 मिनट में कुंडल लूट की दो वारदात से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज में दिखे लुटेरे

Wed, 16 Apr 2025 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े कुंडल लूट की दो वारदात को अंजाम दिया। दो वारदात थाने के दो किलोमीटर दायरे में हुई। 
विज्ञापन
एक दुकान में सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर बरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को थाने के दो किमी दायरे में कुंडल लूट की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय ने घटनास्थलों का मौका मुआयना कर पीड़ितों से जानकारी जुटाई। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम लगाई है। 

विज्ञापन


पहली घटना बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे बरखेड़ा स्थित नोविल शुगर फैक्टरी के सामने बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर हुई। क्षेत्र के ग्राम मचवाखेड़ा निवासी ममता देवी अपने पिता रंगीलाल के साथ साइकिल से बरखेड़ा आ रही थी। इस दौरान चीनी मिल के सामने बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर महिला के दोनों कुंडल लूट कर भाग गए। 

झपट्टा मारकर नोचे कुंडल 
इस घटना के 15 मिनट बाद ही बरखेड़ा कस्बे के निकट स्थित मंगलम बारात घर के पास बाइक सवार लुटेरों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया। यहां न्यूरिया थाना क्षेत्र के कैम गांव निवासी लालाराम अपनी पत्नी चंद्रकली के साथ बाइक से पतरिया गांव से बरखेड़ा की जा रहा रहे थे। इस दौरान बाइक सवाल लुटेरों ने झपट्टा मारकर पत्नी के कानों से कुंडल लूट लिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग

दोनों घटनाओं के बाद थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों घटनाओं की स्थिति को परखा, पीड़ितों से जानकारी जुटाई। घटना के खुलासे के लिए एएसपी विक्रम दहिया के नेतृत्व में तीन टीमों को लगाया गया है। एसओजी भी थाने में डेरा जमाय हुए है। 

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार लुटेरे
दो घटनाओं के बाद पुलिस हरकत में आई। अफसरों के निर्देश पर नगर के मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कैमरों में बाइक सवार दोनों लुटेरों की फुटेज कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें