फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 10290 बहनों ने रोडवेज बसों में किया मुफ्त सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर रोडवेज ने बहनों के लिए 24 घंटे तक फ्री में सफर कराया था। इस दौरान 10290 महिलाओं को 1026118 रुपये के शून्य बैलेंस से टिकट जारी किए गए। जबकि इस दौरान 20882 पुरुषों ने सफर किया। हालांकि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसें नाकाफी साबित हुई थीं।
विज्ञापन

रोडवेज बसों से रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने बहनों को मुफ्त सफर कराने का तोहफा दिया था। इससे महिलाओं को आसानी से आवागमन की सुविधा हो सके। परिवहन निगम की ओर से 21 अगस्त की रात से 22 की रात तक महिलाओं को शून्य बैलेंस के टिकट जारी करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि पुरुषों को किराया देने के बाद ही टिकट दिया जा रहा था। इससे रक्षाबंधन के दिन 10290 महिलाओं ने बसों से सफर किया। इससे रोडवेज की ओर से इन महिलाओं को 1026118 रुपये के टिकट शून्य बैलेंस से जारी किए गए। इसके अलावा इस दौरान 20882 पुरुषों ने सफर किया था। इनसे रोडवेज को 2452038 रुपये की आय हुई। हालांकि रोडवेज बसों की दयनीय स्थित होने के कारण रक्षाबंधन के दिन लोगों को बस से सफर करने में काफी दिक्कत हुई थी। रोडवेज डिपो इंचार्ज दीनानाथ ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों को पहले ही तैयार कर लिया गया था। इसके अलावा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सभी प्रयास किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें